बॉलीवुड

Rhea Chakraborty ने ली राहत की सांस, सुशांत सिंह राजपूत केस में आया नया मोड़

Rhea Chakraborty got relief: बॉलीवुड अदाकारा रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने रिया और उनके भाई के अकाउंट्स को एक्टिव करने का आदेश दिया है।

Image

रिया चक्रवर्ती को मिली राहत (pic credit-instagram)

Rhea Chakraborty got relief: बॉलीवुड अदाकारा रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)मामले में बड़ी राहत मिली है। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को 28 दिनों के लिए जेल जाना पड़ा था। रिया और उनके भाई का बैंक अकाउंट भी फ्रीज कर दिया गया था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि कोर्ट ने इन अकाउंट्स को खोलने का आदेश दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अब Rhea Chakraborty ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मैंने कुछ नहीं किया था फिर भी...')

sushant rhea

रिया चक्रवर्ती को मिली राहत (pic credit-instagram)

Rhea Chakraborty को मिली राहत

बॉलीवुड अदाकारा रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। उनकी, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट्स को अनफ्रीज कर दिया गया है। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इन अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया था। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को आदेश दिया है कि इन अकाउंट्स को एक्टिव कर दिया जाए और इनमें लेन-देन की अनुमति दी जाए। रिया चक्रवर्ती, जो सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड हैं, जिन्हें पिछले साल केंद्रीय जांच ब्यूरो से क्लीन चिट मिल चुकी है। रिया, उनके भाई शौविक और मां संध्या से जुड़े चार बैंक अकाउंट्स अब रिलीज कर दिए गए हैं। कोर्ट ने अपने चार आदेशों में कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने NDPS एक्ट के तहत अकाउंट्स फ्रीज करने के लिए जरूरी मंजूरी समय पर नहीं ली थी। इसलिए अकाउंट्स को फ्रीज रखना कानूनी रूप से सही नहीं था। कोर्ट ने रिया और उनके परिवार की याचिकाएं स्वीकार कर लीं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फंस गई थी रिया

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग एंगल की जांच शुरू की थी। एजेंसी का दावा था कि बॉलीवुड में ड्रग्स की सप्लाई और खपत का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। रिया और अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए थे और चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। कई सेलिब्रिटीज से पूछताछ भी हुई थी। NCB ने आरोप लगाया था कि रिया और उनके भाई का ड्रग डीलरों से संबंध है, इसलिए अकाउंट्स फ्रीज किए गए। लेकिन कोर्ट ने इन आरोपों की जांच नहीं की। कोर्ट ने सिर्फ कानूनी प्रक्रिया पर ध्यान दिया और कहा कि जरूरी कदम समय पर नहीं उठाए गए, इसलिए फ्रीजिंग गलत है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article