बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अब Rhea Chakraborty ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मैंने कुछ नहीं किया था फिर भी...'

Rhea Chakraborty on Sushant Singh Rajput's Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत पर खुलकर बात की है। रिया ने बताया कि क्लीन चिट मिलने के बाद भी वो खुश नहीं थीं।

Image

Photo Credit: Instagram

Rhea Chakraborty on Sushant Singh Rajput's Death: साल 2020 में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की बेहद दुखद खबर सामने आई थी। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ-साथ उनके फैन्स भी इस सदमे से आज तक नहीं उभर पाए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को कई बार जिम्मेदर ठहराया गया था। कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भी रिया चक्रवर्ती कहती रहीं कि वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए कभी जिम्मेदार नहीं थीं। हाल ही में एनडीटीवी से बात करते हुए रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चुप्पी तोड़ दी है।

सुशांत की मौत पर रिया ने की खुलकर बात

रिया चक्रवर्ती ने इस मामले को लेकर कहा, 'लोगों ने कहा था कि यह तुम्हारी वजह से नहीं हुआ है। मैं जानती थी कि मैं ऐसा कुछ नहीं किया है। क्लीन चिट मिलने के बाद भी मुझे खुशी नहीं हुई थी। मैं केवल अपनी पेरेंट्स की प्रतिष्ठा के लिए खुश थी। हमारे फैमिली को काफी कुछ झेलना पड़ा था, जो कभी वापस नहीं आ सकता। उस पल ने हमारी लाइफ एकदम बदल दी थी।'

रिया चक्रवर्ती ने जेल में बिताए अपने 28 दिनों के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'उस दौरान आपको बस यह एहसास होता है कि आपके पास क्या था और अब आप कुछ भी नहीं हैं। जेल के अंदर कुछ भी नहीं मिलता है। आप आपने पेरेंट्स को भी हल्के में नहीं ले सकते थे क्योंकि वे आपसे बार-बार पूछते हैं कि खाना-खाया या नहीं। जेल में आपका ध्यान रखने वाला कोई नहीं होता है। उस दौरान मैंने अपनी फैमिली को बहुत याद किया था।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article