Ravi Kishan play antagonist in Naagzilla: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' (Naagzilla) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन को बड़े परदे पर पहली बार इच्छाधारी नाग के किरदार में देखा जा सकता है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के फैन्स एक लिए बेहद खास होने वाली है। बीते कई दिनों से इस मूवी को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' में विलेन का रोल निभाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) को फाइनल किया है।
कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में हुई इस भोजपुरी स्टार की एंट्री
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के बैनर तले बन रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' में मेकर्स ने रवि किशन को कास्ट किया है। इस मूवी में रवि किशन को विलेन के किरदार में देखा जाएगा। मेकर्स को लग रहा है कि 'नागजिला' की स्टोरी के मुताबिक रवि किशन इस मूवी के लिए एकदम परफेक्ट साबित हैं। खास बात यह है कि फिल्म 'लापता लेडीज' में भी रवि किशन की एक्टिंग की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। यही देखते हुए रवि किशन पर मेकर्स ने भरोसा जताया है।
रवि किशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें साल 2024 में रिलीज हुईं 'लापता लेडीज' और 'मामला लीगल है' जैसे फिल्मों में देखा गया था। बीते साल वो अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर कार्तिक आर्यन की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई है। ऐसे में अब दर्शकों को 'नागजिला' से बहुत उम्मीदें हैं।
