बॉलीवुड

'पुरानी यादें ताजा हो गई...' Raveena Tandon के लेटेस्ट पोस्ट ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल

Raveena Tandon Post: वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर रिलीज से पहले बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की एक फोटो सामने आई है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

Image

रवीना टंडन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल (pic credit-instagram)

Raveena Tandon Post: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन (Raveena Tandon) एक बार फिर से साथ काम करने वाले हैं। ये तीनों फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में नजर आने वाले हैं। इससे पहले अक्षय, रवीना और सुनील फिल्म मोहरा में नजर आए थे। फिल्म मोहरा को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस बीच रवीना टंडन ने एक फोटो शेयर की है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। ( टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-Welcome To Jungle का नया पोस्टर रिलीज, आइकॉनिक कॉमिक अंदाज में दिखे Akshay Kumar)

रवीना टंडन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल

करीब 32 साल बाद बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे रवीना टंडन, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। 1994 की सुपरहिट फिल्म 'मोहरा' में इन तीनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब ये सितारे फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में साथ दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई, जिसके बाद रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक खास फोटो ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें रवीना, अक्षय और सुनील शेट्टी साथ नजर आए। इस तस्वीर ने फैंस को 'मोहरा' के दिनों की याद दिला दी।

Raveena Tandon Post

रवीना टंडन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल (pic credit-instagram)

कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल

रवीना टंडन ने पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की टीम को ट्रेलर लॉन्च के लिए शुभकामनाएं दीं और अपने को-स्टार्स के लिए प्यार भी जताया। उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्ट किया। 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर 11 जून को रिलीज होने वाला है। अहमद खान के निर्देशन और फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन के अलावा परेश रावल, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और दलेर मेहंदी जैसे कई सितारे भी नजर आएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article