रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को फिल्म एनिमल (Animal) के लिए दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका की केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में रश्मिका ने गीतांजलि का रोल प्ले किया है। एक्ट्रेस की एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। एक्ट्रेस एनिमल के बाद पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। श्रीवल्ली के रोल में एक्ट्रेस फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एक्ट्रेस 13 दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना एनिमल के लिए मिले प्यार से बेहद खुश हैं। एनिमल को मिली सक्सेस के बाद एक्ट्रेस जल्द पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में करेंगी। श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका को फिर से देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। पुष्पा 2 :द रुल को सकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं।
पुष्पा 2 अगले साल होगी रिलीज
पुष्पा 2 अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म से अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 के साथ अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन सिनेमघरों में क्लैश होगी। दोनों फिल्में अगले साल 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी। इसके अलावा रश्मिका के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
