Vidyut Jammwal Nude Photos: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) का आज जन्मदिन हैं। एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं मार्शल आर्ट्स में भी विद्युत माहिर हैं। एक्टर अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ न्यूज तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस हैरान रह गए। वायरल फोटो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने बर्थडे पर न्यूज फोटोज शेयर की हैं।
एक फोटो में विद्युत जंगल में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में वो नदी में नहाते हुए नजर आ रहे है। तीसरी फोटो में एक्टर जंगल में कुछ बनाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इन फोटो में कपड़े नहीं पहने हैं। एक्टर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है।
विद्युत ने शेयर की न्यूड फोटो
एक्टर ने लिखा, मैं पिछले 14 साल से ऐसा कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि साल के 7 से 10दिन में अकेले बिताता हूं। मुझे सबसे ज्यादा कंफर्टेबल कंफर्ट जोन से बाहर निकलने पर लगता है। एक्टर ने इसी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म क्रैक के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक्टर की फिल्म क्रैक अगले साल 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपतो टारजन लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, भाई आपके कपड़े कौन ले गया। वहीं, कुछ लोग उनकी तुलना रणवीर सिंह से कर रहे हैं।
