बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट वाले विवाद पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'हम ओवरवर्क करते हैं जो...'

Rashmika React on Deepika's 8-Hour Work Rule: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जबसे 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की तभी से वो चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना ने दीपिका पादुकोण की इस डिमांड पर खुलकर बात की है। रश्मिका ने बताया कि वो भी ओवरवर्क करती हैं।

Image

Pics Credit: Instagram

Rashmika React on Deepika's 8-Hour Work Rule: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जबसे 8 घंटे शिफ्ट का मुद्दा उठाया है, तभी से वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के चलते दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया था। 'स्पिरिट' से बाहर किए जाने के बाद दीपिका पादुकोण के हाथों से नाग आश्विन की 'कल्कि 2898 एडी 2' भी निकल गई। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर बड़ा रिएक्शन दिया है।

दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर बोलीं रश्मिका

हाल ही में ग्लूट से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस फैक्ट को बताना कि हम उम्मीद से ज्यादा काम करते हैं, ये ठीक नहीं है। मैं भी ओवरवर्क करती हूं और यह मैं आपको बता रही हूं क्योंकि यह किस को सजेस्ट भी नहीं किया जा सकता है। इसलिए ऐसा मत करो यह चीजें हमेशा के लिए नहीं है। वही कीजिए जो आपके लिए आरामदायक हो, वही कीजिए जो आपके लिए सही हो। अगर 8 घंटे या फिर 9-10 घंटे भी कम करना पड़े तो कीजिए क्योंकि आने वाले समय में यह आपके लिए सही रहेगा। मैंने भी ऐसी कई बातें सुनी हैं, जहां लोग बोलते हैं कि तुम्हें वर्किंग टाइम पता है।'

रश्मिका मंदाना ने आगे, 'मैंने बहुत चीजें की हैं, जिन्हें बताने का अब कोई मतलब नहीं है। यह एक जिम्मेदारी है जो आपको निभानी है। मैं खुद भी कभी-कभी जरूरत से ज्यादा काम करती हूं। मैं एक नार्मन इंसान से ज्यादा काम कर लेती हूं। इसका यह मतलब नहीं कि मैं आपको टीम से जाकर बोलूं कि मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती। अगर मुझे पता है कि उन्हें दिक्कत हो रही है और वे कहते हैं कि हमारे पास अभी तक सिर्फ यही लोकेशन है और हमें इतने समय में बहुत कुछ शूट करना है। बाद में यह चीजें मुझे ही समझनी पड़ती है और मैं भी मान जाती हूं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article