बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Vs Toxic: रणवीर सिंह ने यश को दी खुली चुनौती, 'धुरंधर 2' से टकराएगी 'टॉक्सिक'

Dhurandhar 2 Vs Toxic: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की टक्कर साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) से होने वाली है।

Image

Pic Credit: Instagram

Dhurandhar 2 Vs Toxic: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' आज यानी 5 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से 'धुरंधर' को शानदार रिव्यू मिल रहा है। जैसा की यह पहले भी बताया गया था कि 'धुरंधर' को मेकर्स ने 2 पार्ट्स में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद कन्फर्म कर दिया है कि 'धुरंधर 2' को 19 मार्च, 2026 में रिलीज किया जाएगा। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का क्लैश साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) से होगा।

'टॉक्सिक' से होगा 'धुरंधर' का क्लैश

यश की फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' को भी मेकर्स 19 मार्च के दिन ही रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस मूवी का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर 'धुरंधर 2' को मेकर्स ने इसी दिन रिलीज करने का फैसला किया है। 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का तगड़ा क्लैश इनकी कमाई पर असर डाल सकता है।

'धुरंधर' की बात करें तो आदित्य धर ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस मूवी में सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन सहित कई कलाकार लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ-साथ बाकी कलाकारों की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई है। उम्मीद है कि पहले दिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई करेगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article