बॉलीवुड

रणवीर सिंह के डूबते करियर को मिला संजय लीला भंसाली का सहारा, एक्टर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 16, 2023, 06:12 PM IST

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यशराज ने रणवीर के साथ काम करने से मना कर दिया है। अब इस मामले में आदित्य चोपड़ा के करीबी दोस्त ने बताया कि ये सब अफवाह है। एक्टर जल्द संजय लीला के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

Image

raveer singh and sanjay leela (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। एक्टर की कुछ फिल्में बॉक्सऑफिस पर लगातार फ्लॉप ही रही है। साल 2021 में एक्टर की 83 रिलीज हुई थी। इसके साल 2022 में जयेशभाई जोरदार और सर्कस आई थी। ये तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई। इन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद यशराज फिल्म्स ने रणवीर को कुछ समय के लिए साइन करने से मना कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) और उनकी टीम ने स्पाई यूनिवर्स में अपना बहुत सारा पैसा लगाया है, जिसकी वजह से वो कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। यशराज की टीम ऐसे में कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। वो हर फिल्म के प्री प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक बजट को लेकर काफी शख्त है।

संजय लीला भंसाली के साथ आएंगे नजर

यशराज के करीबी सूत्र ने कहा कि रणवीर सिंह ने उनके साथ 6 फिल्में की हैं, जिसमें से 5 फिल्मों के पैसे निकालना मुश्किल हो गया था। हालांकि आदित्य चोपड़ा के करीबी दोस्त ने इन खबरों को अफवाह बताया है। उनका कहना है कि आदित्य और रणवीर के बीच ऐसा कुछ नहीं है। रणवीर सिंह जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे। ये फिल्म उनके करियर की आइकोनिक फिल्मों में से एक होगी। सूत्र ने बताया कि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आदित्य ने रणवीर को बैजू बावरा से हटाने का सुझाव दिया था। लेकिन ये सच नहीं है। भंसाली इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे।

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर और आलिया करण जौहर की फिल्म राजा और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। इस फिल्म से लंबे समय बाद करण जौहर बतौर डायरेक्टर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article