बॉलीवुड

लंबी दाढ़ी, कंधे तक बाल धुरंधर के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, एक्शन-ड्रामा फिल्म के टीजर का फैंस नहीं कर पा रहे इंतजार

Dhurandhar First Look: रणवीर सिंह के धुरंधर के इस लुक को देखकर फैंस को पद्मावत के खिलजी की याद आ गई। वह एकदम खतरनाक नजर आ रहे हैं उन्हें सेट पर देखकर फैंस इसी का इंतजार कर रहे हैं कि धुरंधर का टीजर कब रिलीज होगा। आइए दिखाते हैं रणवीर का ये लुक

Image

Dhurandhar First Look

Dhurandhar First Look: रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) की अपकमिंग मूवी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से रणवीर सिंह आदित्य धर की धुरंधर( Dhurandhar) पर काम कर रहे थे। कभी अमृतसर तो कभी मुंबई में रणवीर इस फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं। अब फिल्म के सेट से रणवीर सिंह का लुक लीक हुआ है। जिसमें एक्टर काफी बदले हुए लग रहे हैं। उनका न्यू अवतार फैंस को उत्साहित कर रहा है। रणवीर सिंह धुरंधर में क्या करने वाले हैं यह देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।

फिल्मफेयर के इंस्टाग्राम हैंडल ने रणवीर सिंह( Ranveer Singh) का लुक शेयर किया है। जिसमें एक्टर काफी बदले हुए नजर आ रहे हैं। वह सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं और उनके साथ कुछ अन्य एक्टर भी है। रणवीर ने ब्लैक शर्ट ब्लैक पैंट पहनी है। उनके बाल बढ़े हुए है चेहरे की ढाढ़ी को भी लंबा किया हुआ है। रणवीर सिंह न्यू लुक में काफी मजेदार लग रहे हैं। जिसे देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर और भी चर्चा होनी शुरू हो गई है।

इस साल की शुरुआत में फिल्म निर्माता आदित्य धर ने खुलासा किया था, हां, हम अभी इस पर फिल्म बना रहे हैं। हम इसे इस साल के आखिर तक रिलीज करने की कोशिश करेंगे। फिल्म आपको बेहद पसंद आने वाली है क्योंकि मैं जिस तरह से इसे बनाना चाहता था ये बन रही है। इसके अलावा, रणवीर और उनके अभिनय के बारे में बात करते हुए, निर्देशक ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, रणवीर सिंह ने फिल्म में खुद को पीछे छोड़ दिया है। वह फिल्म में धमाल करने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article