बॉलीवुड

Pralay: इंडिया में नहीं होगी Ranveer Singh स्टारर की शूटिंग, दांव पर लगे हैं 300 करोड़

Ranveer Singh To Shoot Pralay Outside India: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जय मेहता के निर्देशन में बनने जा रही रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग इंडिया से बाहर की जाएगी, जिसकी तैयारी मेकर्स ने शुरू कर दी हैं।

Image

'प्रलय' को बाहर शूट करेंगे रणवीर सिंह

Ranveer Singh To Shoot Pralay Outside India: 'धुरंधर: द रिवेंज' की बड़ी सफलता के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा डिमांड वाले एक्टर बन गए हैं। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स अपनी फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। डाउनफॉल देखने के बाद अब रणवीर सिंह भी बड़ी समझदारी के साथ फिल्मों का चयन कर रहे हैं। इस समय अभिनेता करियर की एक सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म 'प्रलय' (Pralay) पर फोकस कर रहे हैं। इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 'प्रलय' की शूटिंग सितंबर से शुरू की जाएगी लेकिन इसे इंडिया नहीं बल्कि बाहर शूट किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: धड़ाम से गिरी अक्षय कुमार स्टारर की कमाई, मंडे टेस्ट में हुई पास)

इंडिया से बाहर शूट की जाएगी रणवीर सिंह की प्रलय

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। इस ज़ॉम्बी थ्रिलर फिल्म का बड़ा शूटिंग शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया में होगा, जहां पहले से ही प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी की तैयारियां भी रणवीर सिंह ने शुरू कर दी हैं। अभिनेता पूरी तरह से फिल्म में अपने किरदार में फिट बैठने पर वर्क कर रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी एक शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो विनाशकारी मुंबई में जिंदा रहने की कोशिश करता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan की SVC63 में देखने मिलेगा धुरंधर वाला एक्शन, लोग हुए एक्साइटेड)

Ranveer Singh's Pralay

(Pic Credit: Instagram)

इतने करोड़ होगा 'प्रलय' का बजट

रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' का निर्देशन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता करने जा रहे हैं। बतौर डायरेक्टर जय मेहता की यह पहली फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि इस मूवी को बनाने में निर्माताओं के लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं। हालांकि बजट के आंकड़ों पर मेकर्स ने कोई बयान नहीं दिया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन दिखाई देंगी। इस मूवी से कल्याणी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। 'प्रलय' के साथ-साथ रणवीर सिंह कई दिनों से 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी से उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article