बॉलीवुड

Salman Khan की SVC63 में देखने मिलेगा धुरंधर वाला एक्शन, लोग हुए एक्साइटेड

Salman Khan Movie Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म SVC 63 को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है इस मूवी में धुरंधर वाला एक्शन देखने को मिलेगा।

Image

सलमान खान में होगा धमाकेदार एक्शन (pic credit-instagram)

Salman Khan Movie Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्मों पर सभी की नजरें टिकी हुई है। उनकी फिल्म 'मातृभूमि – मे वॉर रेस्ट इन पीस' से लेकर SVC 63 को लेकर लोग बेताब है। निर्देशन वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में सलमान खान धमाका करने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा भी नजर आएंगी। इससे पहले नयनतारा, शाहरुख खान के साथ जवान में काम कर चुकी हैं। इस बीच सलमान खान की वामशी पेडिपल्ली वाली मूवी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-बांद्रा में नया घर बनाएंगे सलमान खान, MCZMA ने छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग को दी मंजूरी)

Salman Khan Movie Update.

सलमान खान में होगा धमाकेदार एक्शन (pic credit-instagram)

सलमान खान की मूवी में होगा धमाकेदार एक्शन

सलमान खान इन दिनों अपनी अगली एक्शन फिल्म SVC 63 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं, जबकि इसे मशहूर निर्माता दिल राजू बड़े स्तर पर बना रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म के दमदार एक्शन सीन्स के लिए मेकर्स ने 'धुरंधर' की कोरियन एक्शन टीम को शामिल किया है। इस टीम को लीड मिस्टर ओह कर रहे है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्टर ओह इससे पहले 'किल' और 'वॉर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि वह वामशी पेडिपल्ली और सलमान खान के साथ मिलकर ऐसा एक्शन तैयार कर रहे हैं, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। इस फिल्म में सलमान खान बेहद दमदार और गुस्सैल अंदाज में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म

सूत्रों का कहना है कि वामशी पेडिपल्ली की फिल्म SVC 63 के जरिए सलमान खान बड़े पर्दे पर शानदार वापसी करने वाले हैं। फिल्म में उनका लुक, एक्शन और स्टारकास्ट पर खास मेहनत की गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी और बाकी कलाकारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि SVC 63 की शूटिंग कुछ महीने पहले मुंबई में मुहूर्त पूजा के साथ शुरू हुई थी। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article