Ranveer Singh on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ स्टार्स की एक्टिंग को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाले एक्टर दानिश पंडोर (Danish Pandor) ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
दानिश पंडोर की पोस्ट पर रणवीर सिंह ने किया कमेंट
एक्टर दानिश पंडोर ने फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। दानिश पंडोर पोस्ट में रणवीर सिंह की जमकर तारीफ करते नजर आए। इस पोस्ट में दानिश पंडोर ने लिखा 'मुझे आज भी वो पहला दिन बिल्कुल याद है, जब नरेशन के लिए हम पहली बार मिले। आप कमरे में अपनी वही ट्रेडमार्क वाली एनर्जी लेकर आए, मुझे जोर से गले लगाया और चिल्लाए 'हम तो मचाएंगे तहलका'। इसके अलावा दानिश पंडोर सेट पर रणवीर सिंह संग बिताए गए समय को भी याद करते हुए नजर आए। दानिश पंडोर की इस वायरल हो रही पोस्ट पर अब रणवीर सिंह का रिएक्शन सामने आ गया। रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा 'तू मेरी जान है। तुम्हें हर कोई प्यार करता है। अब सोचो दूसरे पार्ट में कितना प्यार मिलने वाला है।हमारे साथ बिताए हर पल को हमेशा संजोकर रखूंगा। तू छा गया मेरे राजा, तुझ पर बहुत गर्व है।' रणवीर सिंह के इस कमेंट ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
यहां देखें दानिश पंडोर की वायरल पोस्ट
फिल्म ने कमाए इतने करोड़
डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), आर माधवन (R Madhavan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म धुरंधर ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
