बॉलीवुड

जापान के बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar का होगा कब्जा, रणवीर सिंह ने दिया अपडेट

Dhurandhar Release in Japan: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब जापान में रिलीज होने वाली है। इस बारे में रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।

Image

'धुरंधर' इस देश में होगी रिलीज (pic credit-instagram/chatgpt)

Dhurandhar Release in Japan: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना, संजय दत्ता, अर्जुन रामपाल और आर माधवन की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) बीते साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2026 में धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया। धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। भारत समेत विदेशों में भी इन दोनों फिल्मों का डंका बज गया। इस बीच फिल्म धुरंधर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म धुरंधर जापान में रिलीज होगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Dhurandhar 2 के 100 दिन पूरे होते ही खुशी से झूम उठे मेकर्स, लिखा- 'हौसला ईंधन बदला')

'धुरंधर' इस देश में होगी रिलीज

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' अब जापान में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 10 जुलाई को जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने एक खास वीडियो शेयर कर जापानी दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' एक शानदार सिनेमाई अनुभव है, जिसमें दमदार एक्शन, इमोशन, ड्रामा और बेहतरीन विजुअल्स देखने को मिलेंगे। रणवीर ने उम्मीद जताई कि जापान के दर्शकों को भी यह फिल्म खूब पसंद आएगी। भारत में 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

क्या है फिल्म धुरंधर की कहानी

'धुरंधर' की कहानी एक भारतीय अंडरकवर इंटेलिजेंस ऑफिसर के मिशन पर आधारित है, जो कराची के अपराध जगत और पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में घुसकर एक बेहद खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम देता है। फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 831 करोड़ से अधिक और दुनिया भर में करीब 1,250 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,812 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही ओटीटी पर धुरंधर और धुरंधर 2 को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। बताते चलें कि धुरंधर में धमाका करने के बाद अब रणवीर सिंह फिल्म प्रलय में नजर आएंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article