बॉलीवुड

आदित्य धर ने शुरू की धुरंधर 3 की तैयारी? सामने आया बड़ा अपडेट

Dhurandhar 3 Update: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को देखने के लिए लोग बेताब हैं। रिलीज से पहले ही मूवी ने करोड़ों का कारोबार कर लिया है। धुरंधर 2 की रिलीज से पहले ही लोग धुरंधर 3 की बात करने लगे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- instagram

Dhurandhar 3 Update: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते दिन देशभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। रिलीज से पहले ही मूवी ने करोड़ों का कारोबार कर लिया है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन ही ये फिल्म कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ देगी। धुरंधर 2 की रिलीज से पहले ही लोग धुरंधर 3 की बात करने लगे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि धुरंधर 3 बनेगी या नहीं...

धुरंधर 3 पर आया अपडेट

धुरंधर: द रिवेंज या धुरंधर 2 कुछ ही दिनों में थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर एक्साइमेंट चरम पर है और इसी बीच इंटरनेट पर धुरंधर 3 की रिपोर्ट सामने आई है, जिससे फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर: द रिवेंज की धमाकेदार एडवांस बुकिंग देखकर मेकर्स अब फ्रेंचाइजी को और आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। स्टूडियो ने आदित्य धर से धुरंधर 3 बनाने की बात की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कहानी कई पार्ट्स में बन सकती है। धुरंधर ने जो धमाल मचाया और सीक्वल को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया देखकर तीसरा पार्ट भी संभव लग रहा है। आदित्य धर के पास तीसरे पार्ट का आइडिया तैयार है, लेकिन उन्होंने अभी कोई कमिटमेंट नहीं किया है। स्टूडियो इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता और चाहता है कि आदित्य धर धुरंधर 2 में कम से कम एक पोस्ट-क्रेडिट टीज जरूर डालें, ताकि दर्शकों में तीसरे पार्ट की उत्सुकता बनी रहे। हालांकि आदित्य धर फ्रेंचाइजी बनाने के ज्यादा शौकीन नहीं हैं। वे हर नई फिल्म में खुद को नया चैलेंज देना पसंद करते हैं और एक ही ट्रेंड को बार-बार दोहराना उन्हें बोरिंग लगता है।

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर ने YRF स्पाई यूनिवर्स और साउथ एक्शन फिल्मों के आम टेम्प्लेट को तोड़ा था, इसलिए आदित्य धर उसी ट्रेंड में फंसना नहीं चाहते। फिर भी स्टूडियो ने आदित्य धर के साथ मल्टी-प्रोजेक्ट डील साइन की है। वे अभी अगली फिल्म फाइनल नहीं कर रहे हैं, लेकिन रणवीर सिंह के साथ एक और बड़े स्केल की माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर पर काम करने के इच्छुक हैं। इसकी स्क्रिप्ट पर साल के अंत तक काम शुरू हो सकता है। बता दें कि 24 पहले दिन ही 'धुरंधर 2' के 1.5 लाख से अधिक टिकट बिक गए हैं। एडवांस बुकिंग से इस मूवी ने पहले ही 15.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अगर 8 करोड़ रुपये की ब्लॉक बुकिंग को हटा दिया जाए तो एडवांस बुकिंग से जो कमाई हुई है, वो 7.80 करोड़ रुपये है। इस कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्म ने हिंदी वर्जन से किया है जबकि 1.41 लाख टिकटों की बिक्री से 7.61 करोड़ रुपये है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article