बॉलीवुड

मेगा प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह और बॉबी देओल ने मिलाया हाथ, शुरू हुई तैयारी

Ranveer Singh and Bobby deol film: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और बॉबी देओल (Bobby Deol) को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक दोनों ने एक मेगा बजट मूवी के लिए हाथ मिला लिया है। एक्टर रणवीर सिंह और बॉबी देओल ने फिल्म के लिए खुद को प्रिपेयर करना भी शुरू कर दिया है।

Image

ranveer singh bobby deol upcoming fim pic source-instagram

Ranveer Singh and Bobby deol film: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देख लोग गदगद हो गए थे। रणवीर की इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच रणवीर सिंह को लेकर एक नई खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक वो एनिमल एक्टर बॉबी देओल के साथ मूवी करने वाले हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

रणवीर-बॉबी ने शुरू की तैयारी

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और बॉबी देओल ने एक मेगा प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म के लिए दोनों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पहली बार दोनों बड़े पर्दे पर साथ में धमाल मचाने वाले हैं। इस रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह और बॉबी देओल इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी कर रहे हैं। वे लंबे समय से इसके लिए खुद को प्रिपेयर कर रहे हैं। रणबीर कपूर के बाद अब बॉबी देओल, रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगे। इतने दिग्गज सितारों के एक साथ आने से यह प्रोजेक्ट बहुत बड़ा होने वाला है।

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर

बताते चलें कि रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी भारत के खुफिया एजेंट के ईद गिर्द घूमते नजर आएगी। मूवी में रणवीर सिंह से संजय दत्त का लुक काफी खतरनाक लग रहा है। बात करें बॉबी देओल की तो उनकी फिल्म अल्फा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में बॉबी, एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फैंस आलिया और बॉबी की इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article