बॉलीवुड

Mardaani 3 New Release Date: रानी मुखर्जी का दिखा इंटेंस लुक, मर्दानी 3 की नई रिलीज डेट आई सामने

Mardaani 3 New Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अब रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली है। इस बीच रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 का पोस्टर आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- YRF

Mardaani 3 New Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। मर्दानी और मर्दानी 2 को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली है। इस बीच रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मर्दानी 3 का पोस्टर आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। साथ ही मेकर्स ने मर्दानी 3 की नई रिलीज डेट के बारे में बताया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' की नई रिलीज डेट

बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की रिलीज डेट बदल गई है। पहले यह फिल्म 27 फरवरी को आने वाली थी, लेकिन अब इसे लगभग एक महीना पहले लाया जा रहा है। निर्माताओं ने आज नई रिलीज से पर्दा उठा दिया है। ये फिल्म अब 30 जनवरी को रिलीज होने वाली है। यश राज फिल्म्स ने नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें रानी कई लड़कियों के साथ नजर आ रही हैं । फिल्म के डायरेक्टर अभिराज मिनावाला हैं और विलेन का नाम अभी नहीं बताया गया है। फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 2014 में आई थी और पांच साल बाद 'मर्दानी 2' रिलीज हुई। अब तीसरा पार्ट 2026 में एक और डरावनी कहानी लेकर आ रहा है।यश राज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'वो रुकेंगी नहीं, जब तक सबको बचा नहीं लेतीं, रानी मुखर्जी फिर से बेबाक पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आ रही हैं मर्दानी 3 में। रेस्क्यू 30 जनवरी से सिनेमाघरों में शुरू।

मर्दानी 3 का इंतजार कर रहे हैं लोग

बताते चलें कि फिल्म मर्दानी 3 के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। पहली फिल्म में मानव तस्करी की भयानक हकीकत दिखाई गई थी, दूसरी में एक साइकोपैथ रेपिस्ट की डरावनी दुनिया थी। अब तीसरा पार्ट समाज की और गहरी और क्रूर हकीकत को उजागर करने वाला है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। मालूम हो कि रानी मुखर्जी ने एक से एक हिट फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article