बॉलीवुड

रणदीप हुड्डा के घर हुआ प्यारी सी बेटी का जन्म, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 10, 2026, 05:02 PM IST

Randeep Hooda Daughter: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके दी है। तो चलिए देखते रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। तो चलिए...

Image

Image Source: Randeep hooda Instagram

Randeep Hooda Daughter: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी रणदीप हुड्डा पापा बनने वाले हैं। अब इन सब के बीच रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (Lin Laishram) के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसकी जानकारी कपल ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके दी है। तो चलिए जानते हैं रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है।

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम के घर हुआ बेटी का जन्म

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) ने एक बेटी का स्वागत किया है। ये खुशखबरी दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है। रणदीप हुड्डा ने एक प्यारी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी छोटी परी अब उनके परिवार का हिस्सा बन चुकी है। रणदीप हुड्डा की तस्वीर में उनके पिता अपनी पोती को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। रणदीप हुड्डा की पोस्ट के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा है। रणदीप हुड्डा ने लिखा कि 'दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई।' इसके आगे लिखा कि 'आज मैं पिता बन गया हूं। सबसे खास बात लिन, तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया। तुमने मुझे पिता बनाया और हमारी छोटी सी परी को इस दुनिया में लाई। एक छोटी सी बेटी और जिंदगी भर का प्यार।' इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोगों ने और स्टार्स ने कपल को बधाई दी।

यहां देखें रणदीप हुड्डा की पोस्ट

कब हुई थी शादी?

एक्टर रणदीप हुड्डा ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद लिन लैशराम संग साल 2023 में शादी की थी। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बाद से ही काफी चर्चा में है। लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा की पोस्ट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article