बॉलीवुड

Swatantrya Veer Savarkar Teaser: रणदीप हुड्डा ने दिखाई सवारकर की पहली झलक, टीजर में गांधी से सुभाष चंद्र बोस तक का जिक्र

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 28, 2023, 09:49 PM IST

Swatantrya Veer Savarkar Teaser: रणदीप हुड्डा ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में रणदीप वीर सावरकर की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू भी किया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image

randeep hooda Swatantrya Veer Savarkar Teaser (credit pic: instagram)

Swatantrya Veer Savarkar Teaser: आज वीर सवारकर की 140वीं जयंती पर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर का टीजर रिलीज कर दिया गया है। रणदीप इस फिल्म पर लंबे समय से काम कर रहे थे। फिल्म की कहानी विनायक दामोदर सावरकर उर्फ वीर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद है। फिल्म का टीजर देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रणदीप हुड्डा ने वीर सवारकर के किरदार को बखूबी निभाया है। ऐसा हम फिल्म में एक्टर के गैटअप और डायलॉग डिलीवरी को देखते हुए कह रहे हैं।

फिल्म के टीजर की शुरुआत रणदीप हुड्डा से होती है। एक व्यक्ति चल रहा होता है और फिर शहरभर में आग लग जाती है। इसके बाद रणदीप नदी में छलांग लगा लेते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में सावरकर बने रणदीप का चेहरा दिखाई नहीं देता है।

यहां देखें फिल्म का टीजर

वो कहते हैं, आजादी की लड़ाई 90 साल तक चली। इस लड़ाई को कुछ ही लोगों ने लड़ा था बाकि सभी लोग सत्ता के भूखे थे। गांधी जी बुरे नहीं थे। लेकिन अगर वो अंहिसावादी सोच में नहीं पड़े होते तो ये भारत 35 साल पहले आजाद हो जाता। रणदीप को क्रांतिकारी रूप में देखते हैं, जेल में हथकड़ियों में बंधे और अंग्रेजी पुलिस से मार खाते हुए दिखते हैं।

टीजर में कहा गया है कि वो वीर सावरकर ही थे जिन्होंने भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकुमत से लड़ने का मौका दिया था। टीजर में रणदीप हुड्डा कहते हैं मूल्यवान तो सोने की लंका भी थी। लेकिन अगर बात किसीकी स्वंतत्रता की हो तो रावण का राज हो या ब्रिटिश राज दहन तो होकर रहेगा। इस फिल्म का निर्देशन भी रणदीप हुड्डा ने ही किया है। एक्टर ने अपनी पहली फिल्म पर बहुत काम किया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article