Randeep Hooda Exclusive: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) जल्द ही सनी देओल ( Sunny Deol) के साथ फिल्म जाट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणदीप ने नेगेटिव रोल किया है, जिसे ट्रेलर में पसंद किया जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब रणदीप ने ग्रे किरदार किया हो, वह अक्सर ऐसे रोल में नजर आते हैं। हाल ही में जब वह सनी देओल और विनीत सिंह के साथ जाट का प्रमोशन कर रहे थे , तब उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसे रोल बहुत पसंद हैं। इसी के साथ उन्होंने शाहरुख खान-सलमान खान के स्टारडम पर भी बात की।
रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) ने जूम के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें ग्रे रोल करना पसंद है। वह इसे चुनौती भरा मानते हैं। एक्टर ने जिक्र किया कि उन्होंने अबतक कई तरह के किरदार किए हैं। वह हर बार अपने रोल में कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। मैं टाइपकास्टिंग से बचते हुए, हर प्रकार के किरदार निभाने के लिए भाग्यशाली रहा हूं। अपनी पिछली 3 एक्शन फिल्मों में, मैंने क्रिस हेम्सवर्थ, जॉन सीना और सनी देओल के साथ काम किया है, और यह रोमांचक रहा है। मेरा मतलब है, आपको और क्या या किसकी जरूरत है... सबसे बड़े एक्शन हीरो यहीं हैं।
रणदीप हुड्डा ने कहा कि इंटरनेट से पहले सुपरस्टार का स्टारडम अलग ही लेवल पर था। क्या आप मानते हैं कि सलमान( Salman Khan) , शाहरुख( Shahrukh Khan) और सनी देओल( Sunny Deol) । जैसे पुराने सितारे आज भी सुपरस्टार हैं? इंटरनेट और सोशल मीडिया की वजह से स्टारडम की वास्तविकता बदल गई है। सुपरस्टारडम के उसी स्तर को दोबारा से लेकर आना मुश्किल है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह असंभव है।
