बॉलीवुड

भारतीय सेना के सबसे बड़े ऑपरेशन खुकरी को पर्दे पर उतारेंगे रणदीप हुड्डा, मेजर राजपाल पुनिया के किरदार के लिए कसी कमर

Operation Khukri Movie: जाट के बाद रणदीप हुड्डा एक बार फिर से सिनेमाघरों में बड़ा हंगामा करने वाले हैं। एक्टर ने ऑपरेशन खुकरी के अधिकार खरीदे हैं। यह ऑपरेशन भारतीय सेना का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जाता है। फिल्म में रणदीप मेजर का किरदार करेंगे। आइए बताते हैं इससे जुड़ी अपडेट

Image

Operation Khukri Movie

Operation Khukri Movie: भारतीय सेना के सबसे बड़े ऑपरेशन पर फिल्म बनने जा रही है। जिसके राइट्स अभिनेता रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) ने खरीदे हैं। यह ऑपरेशन कोई और नहीं बल्कि साल 2000 में हुआ खुकरी ऑपरेशन है। जिसकी चर्चा आज भी देश-विदेश में होती है। फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) तैयारी कर रहे हैं। जिसमें वह अहम किरदार करने वाले हैं। जाट के बाद रणदीप हुड्डा का यह नेक्स्ट प्रोजेक्ट होगा जिसे जानकर उनके फैंस भी उत्साहित हो गए हैं।

रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) अपनी न्यू फिल्म लेकर आ गए हैं। जिसका नाम सुनकर ही फैंस उत्साहित हो गए हैं। यह भारतीय सेना के सबसे बड़े ऑपरेशन पर बनी फिल्म है, जिसमें रणदीप मेजर राजपाल पुनिया का किरदार करने वाले हैं। वह ऑपरेशन खुकरी नामक एक मिलिट्री ड्रामा में नजर आएंगे। यह फ़िल्म विदेशों में भारतीय सेना के सबसे साहसी बचाव अभियानों में से एक को पर्दे पर पेश करेगी।

क्या है ऑपरेशन खुकरी

यह ऑपरेशन 2000 में हुए 233 भारतीय सैनिकों की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्हें पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन में विद्रोही बलों ने बंधक बना लिया गया था। इन्हें 75 दिनों तक बिना खाना, पानी के सैनिक दुश्मन के इलाके में रहना पड़ा था। रणदीप हुड्डा मेजर जनरल राज पाल पुनिया की भूमिका निभाएंगे, जो उस समय एक युवा कंपनी कमांडर थे और घेराबंदी से अपने लोगों को बचाने के आगे आए थे। उन्होंने सभी जवानों को सही सलामत निकाला था। यह फिल्म पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित बेस्ट सेलिंग पुस्तक ऑपरेशन खुकरी: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द इंडियन आर्मीज ब्रेवेस्ट पीसकीपिंग मिशन अब्रॉड से प्रेरित है। कहानी के अधिकार आधिकारिक तौर पर राहुल मित्रा फिल्म्स और रणदीप हुड्डा फिल्म्स ने खरीदे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article