बॉलीवुड

साईंबाबा फेम Sudhir Dalvi के इलाज के लिए परिवार ने मांगी ₹15 लाख की मदद, रणबीर कपूर की बहन ने की सहायता

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2025, 08:29 PM IST

Sudhir Dalvi Treatment News: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi) से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। 'शिरडी के साईं बाबा' (Shirdi Ke Sai Baba) फेम सुधीर दलवी के परिवार ने एक्टर के इलाज के लिए मदद की मांग की है। इस इलाज में मदद के लिए इस सुपरस्टार की बहन ने हाथ आगे बढ़ाया है।

Image

Image Source: IMDb

Sudhir Dalvi Treatment News: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फेमस स्टार सुधीर दलवी (Sudhir Dalvi), जिन्हें हम सब 'शिरडी के साईं बाबा' (Shirdi Ke Sai Baba) के रोल से जानते हैं, उनकी हालत क्रिटिकल हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। इस खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुधीर दलवी 8 अक्टूबर 2025 से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं और सीवियर सेप्सिस यानी जानलेवा इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके परिवार ने मदद की मांग की है। इसके इलाज के लिए परिवार ने 15 लाख रुपये तक की सहायता मांगी है। जिसके लिए इस सुपरस्टार की बहन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

सुधीर दलवी की इस एक्टर की बहन ने की मदद

एक्टर सुधीर दलवी एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सुधीर दलवी की तबीयत है जो इन दिनों काफी खराब है। इसके इजाल के लिए एक्टर को लीलावती हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। इसके बाद खबर आई कि परिवार को इलाज के लिए 15 लाख रुपये की सहायता की मांग की है। ये अपील वायरल हो गई और इंडस्ट्री के कई नामों ने सपोर्ट किया। लेकिन सबसे खास रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) का। रिद्धिमा ने फौरन दान किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, 'डन , स्पीडली रिकवर हो जाओ सर।' इसके बाद से रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी की खूब तारीफ की जा रही है। तो वहीं कुछ यूजर्स रिद्धिमा कपूर साहनी को ट्रोल भी करते हुए नजर आए। जिसका रिद्धिमा कपूर साहनी ने जबाव देते हुए कहा कि 'लाइफ में सब कुछ ऑप्टिक्स के बारे में नहीं होता। किसी की मदद करना, चाहे जितनी भी हो, सबसे बड़ा आशीर्वाद है।'

सुधीर दलवी का करियर

एक्टर सुधीर दलवी ने अपने एक्टिंग से अक्सर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। सुधीर दलवी को सबसे ज्यादा फेम 1977 की क्लासिक 'शिरडी के साईं बाबा' (Shirdi Ke Sai Baba) से मिला। फिर 1987 की 'रामायण' (Ramayan) में ऋषि वशिष्ठ बने, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। इसके अलावा वो और भी फिल्मों में नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article