बॉलीवुड

Ramayana Trailer: 18 जुलाई को पूरे देश में गूंजेगा भगवान राम का नाम

रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण के ट्रेलर को लेकर इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार मेकर्स ने 18 जुलाई को पूरे देश के लिए सरप्राइज देने का मन बनाया है।

Image

Ramayana Trailer: 18 जुलाई को पूरे देश में गूंजेगा भगवान राम का नाम

KEY HIGHLIGHTS
  • रामायण ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने
  • 18 जुलाई के दिन रामायण मेकर्स देंगे सरप्राइज
  • रणबीर कपूर-यश दिखेंगे राम-रावण के अवतार में

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मेगा बजट मूवी रामायण पार्ट 1 को लेकर दर्शकों में कमाल का बज देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले इसका पहला टीजर दर्शकों के सामने आया था, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला था। अगर ताजा खबरों की मानें तो फिल्म रामायण का ट्रेलर जल्द ही मेकर्स रिलीज करने वाले हैं, जिसकी तारीख भी फाइनल कर ली गई है। बॉलीवुड इनसाइडर्स बता रहे हैं कि फिल्म रामायण का ट्रेलर 18 जुलाई 2026 के दिन दर्शकों के सामने होगा। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Lock UPP 2: योगेश रावत ने श्रेया कालरा के पिता पर किया भद्दा कमेंट, भड़के बॉयफ्रेंड; बोले- खून खौल गया...

18 जुलाई को आएगा Ramayana का ट्रेलर

सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें चल रही हैं कि रामायण के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज करने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है और 18 जुलाई को वो पूरे देश को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। भले ही मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कुछ ना कहा हो लेकिन इनसाइडर्स बता रहे हैं कि रामायण के मेकर्स ने 18 जुलाई के लिए खास तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि रामायण के मेकर्स कॉमिकॉन डेब्यू से एक हफ्ते पहले ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं ताकि देश के साथ-साथ विदेशों में भी रामायण को लेकर जबरदस्त उत्साह क्रिएट किया जा सके। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: क्या थी Dharmendra की आखिरी इच्छा? हेमा मालिनी ने किया खुलासा

Ramayana को विदेशों में बिग रिलीज दिलाएंगे मेकर्स

अगर बॉलीवुड के गलियारों से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के मेकर्स ना केवल पूरे देश में इसे बड़े स्तर पर रिलीज करेंगे बल्कि विदेशों में भी रामायण को बड़े स्तर पर डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। इससे रामायण विदेशों में बिग रिलीज मिलेगी। रामायण मेकर्स का मानना है कि अब समय आ गया है कि दुनिया भारतीय कहानियां बड़े स्तर पर देखे और उन्हें सराहे। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे मेगा स्टार्स हैं, जिनकी जबरदस्त फॉलोइंग है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article