बॉलीवुड

क्या थी Dharmendra की आखिरी इच्छा? हेमा मालिनी ने किया खुलासा

Hema Malini on Dharmendra: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन ने पूरे देश को गमगीन कर दिया था। उनके जाने के बाद परिवार भी टूट गया। अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा का खुलासा किया है।

Image

क्या थी धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा? (pic credit-instagram)

Hema Malini on Dharmendra: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के जाने से सनी देओल और बॉबी देओल को जोर का झटका लगा। वहीं हेमा मालिनी (Heama Malini) भी सदमे में चली गई थी। हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दिन-रात बस धर्मेंद्र को ही याद करते रहती हैं। इस बीच हेमा मालिनी ने बताया है कि धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा क्या थी? (टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़ें-Dharmendra के निधन के बाद देओल परिवार में आई दरार? Hema Malini ने बताया सच; बॉबी देओल के लिए कही ये बात)

हेमा मालिनी ने कही ये बात

दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने Hindi Rush से बातचीत में कहा, 'धर्मेंद्र जी हमेशा कहते थे कि परिवार के साथ रहो। काम तो चलता रहेगा, लेकिन परिवार को सबसे ज्यादा अहमियत देनी चाहिए।" उन्होंने बताया कि यही बात वह हर समय दोहराते थे और चाहते थे कि परिवार के सभी सदस्य हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहें।' हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'दोनों बहुत अच्छे हैं। सनी बहुत अच्छे इंसान हैं और बॉबी भी बेहद प्यारे हैं। लोग चाहे कुछ भी सोचें, लेकिन हमारा पूरा परिवार एकजुट है। हम लोग अपनी निजी जिंदगी का दिखावा नहीं करते, लेकिन परिवार के अंदर सभी के रिश्ते बहुत अच्छे हैं और हम एक खुशहाल परिवार हैं।'

dharmendra hema

हेमा मालिनी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

कब हुई थी धर्मेंद्र की मौत?

बताते चलें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी साल 1980 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां ईशा देओल और आहना देओल हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं, जिनमें सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजयता शामिल हैं। मालूम हो कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ। 89 वर्ष की आयु में सांस लेने में तकलीफ (श्वसन संबंधी समस्याओं) और उम्र से जुड़ी अन्य बीमारियों के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। मालूम हो कि धर्मेंद्र ने अपने करियर में एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। आज भी लोग उनकी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article