बॉलीवुड

RK स्टूडियोज से डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगे रणबीर कपूर, री-लॉन्च में मिलेगा दीपिका पादुकोण का साथ

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2025, 09:02 PM IST

Ranbir Kapoor RK Studios: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक्टिंग की दुनिया में जलवा दिखाने के बाद अब अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए कमर कस ली है। इसके लिए वो अपने दादाजी राज कपूर (Raj Kapoor) के RK स्टूडियो को री-लॉन्च करने जा रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर को इन स्टार्स का साथ मिल रहा है।

Image

Image Source: IMDb

Ranbir Kapoor RK Studios: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर एक के बाद एक धांसू फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाले हैं। रणबीर कपूर की इन अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट भी सामने आ रहते हैं। लेकिन इन सब के बीच रणबीर कपूर से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं, जिसने लोगों का दिल खुश कर दिया है। रणबीर कपूर ने अपने दादाजी राज कपूर (Raj Kapoor) के RK स्टूडियोज को री-लॉन्च करने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है।

रणबीर कपूर करने जा रहे है ये काम

एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गए है। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रणबीर कपूर रणबीर कपूर ने अपने दादाजी राज कपूर के RK स्टूडियोज को दोबारा लॉन्च करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये री-लॉन्च न सिर्फ नॉस्टैल्जिया का डोज देगा, बल्कि मॉडर्न टच के साथ नई फिल्में प्रोड्यूस करेगा। रणबीर कपूर खुद डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं यानी पहली बार कुर्सी संभालेंगे। कई स्क्रिप्ट्स शॉर्टलिस्ट हो चुकी हैं और प्रोडक्शन जल्द शुरू हो सकता है। स्टूडियो में ऑफिस स्पेस और स्क्रीनिंग रूम भी बनेंगे ताकि ये क्रिएटिव हब बन जाए। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक रणबीर कपूर ने इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

दीपिका पादुकोण को मिलेगा साथ

RK स्टूडियोज को दोबारा खड़ा रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर का अधूरा सपना पूरा करने जैसा है, जो फैमिली की सिनेमाई विरासत को आगे ले जाना चाहते थे। इस स्टूडियो बॉलीवुड के टॉप टैलेंट्स को सपोर्ट करेंगे जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और डायरेक्टर आयन मुखर्जी (Ayan Mukerji) के साथ प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। आपको बता दें कि बरसात (Barsaat), आवारा (Awaara), मेरा नाम जोकर (Mera Naam Joker), बॉबी (Bobby), सत्यम शिवम सुंदरम (Satyam Shivam Sundaram), प्रेम रोग (Prem Rog) और राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) जैसी लेजेंड्री फिल्में RK स्टूडियोज में ही बनी हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article