बॉलीवुड

Prabhas की ‘आदिपुरुष’ पर बरसा Ranbir Kapoor का प्यार, एडवांस में बुक किए मूवी के 10 हजार टिकट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 9, 2023, 08:04 AM IST

Prabhas and Kriti Sanon starrer Adipurush: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष के 10 हजार टिकट खरीदने का फैसला कर लिया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है, जिसे जानने के बाद आप भी रणबीर के फैन बन जाएंगे।

Image

Ranbir kapoor books 10,000 tickets of Adipurush

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिपुरुष की 10 हजार टिकट खरीदेंगे रणबीर कपूर।
  • इसका आधिकारिक पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है।
  • रणबीर कपूर गरीब बच्चों को थिएटर्स में फिल्म दिखाना चाहते हैं।

Ranbir Kapoor on Adipurush: सुपरस्टार प्रभास अब जल्द ही भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी फिल्म आदिपुरुष में माता सीता का रोल प्ले करती नजर आएंगी। इस बीच दोनों की फिल्म आदिपुरुष जल्द ही 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके दोनों ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जिस वजह से उन्होंने फिल्म के 10 हजार टिकट खरीदने का फैसला किया है, जिसके पीछे की वजह आपका भी दिल छू लेगी। आइए इस वजह को जानते हैं।

गरीब बच्चों को फ्री में आदिपुरुष दिखाएंगे रणबीर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि रणबीर कपूर ने फैसला किया है कि वह करीब 10 हजार ऐसे गरीब बच्चों को फिल्म आदिपुरुष थिएटर्स में दिखाने ले जाएंगे, जो खुद से मूवी देखने नहीं जा सकते हैं। रणबीर कपूर के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इसका एक आधिकारिक पोस्टर भी तरण आदर्श ने रिलीज किया है। हालांकि इसपर आदिपुरुष के मेकर्स या कास्ट की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हिन्दू पवित्र ग्रंथ रामायण पर आधारित आदिपुरुष के वीएफएक्स और दमदार एक्शन ने दर्शकों का दिल छू लिया है। अब इसको बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष इसी महीने 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है, पिछली साल फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि इस समय फिल्म को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article