बॉलीवुड

बीवी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ वेकेशन पर निकले रणबीर कपूर, काम से छुट्टी लेकर राहा को देंगे पूरा टाइम

Ranbir Kapoor going on Vacation with Family: रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मानने निकल पड़े हैं। अब वह कुछ दिनों वेकेशन एन्जॉय करेंगे। हाल ही में उनके साथ आलिया और नीतू कपूर को स्पॉट किया गया। हालांकि फैंस ने राहा कपूर का क्यूट रिएक्शन बहुत मिस किया ।

Image

Ranbir Kapoor going on Vacation with Family

Ranbir Kapoor going on Vacation with Family: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक्टर को अपनी पत्नी और मां के साथ देखा गया। जैसे ही वह एयरपोर्ट पर आए पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के साथ पोज देते हुए फोटो क्लिक करवाई वहीं नीतू कपूर( Neetu Kapoor) भी अपने बहू-बेटों के साथ फोटो करवा रही थी। आलिया-रणबीर ने राहा की कोई भी फोटो लेने से मना कर दिया। आइए दिखाते हैं कपल एयरपोर्ट पर कैसा लग रहा था।

रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) को एयरपोर्ट पर ब्लू जैकिट में स्पॉट किया गया। जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे। उन्होंने काले चश्में लगाए हुए थे और वह जल्दी में एयरपोर्ट के अंदर जा रहे थे। वहीं आलिया भट्ट फूल वेकेशन के मूड में दिखाई दे रही थी। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी और साथ ही आरके के नाम की ब्लैक कैप लगाई हुई थी। दोनों के साथ अभिनेत्री नीतू कपूर( Neetu Kapoor) भी नजर आई। नीतू ने अपने बेटे के साथ ट्विनिंग की थी जिसमें वह क्लासी लग रही थी। सभी ने पैपराजी को पोज दिया और अंदर चले गए। वहीं जब नन्ही गुडिया राहा ( Raha Kapoor) गाड़ी से निकलर आई तो रणबीर कपूर ने कैमरा बंद करने का इशारा कर दिया।

रामायण पार्ट 1 की शूटिंग हुई पूरी

बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) की शूटिंग पूरी कर ली है। जिसके बाद वह पूरे वेकेशन मोड़ में आ गए हैं। काम से छुट्टी लेकर अब वह कुछ दिन फैमिली के साथ एन्जॉय करने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article