बॉलीवुड

किसकी तरह दिखती हैं बेटी राहा, रणबीर कपूर ने दिया ऐसा जवाब लोगों की छूटी हंसी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 2, 2023, 09:03 PM IST

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। रणबीर फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे।

Image

ranbir kapoor (credit pic: instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhooti Mai Makkar) के प्रमोशन में बिजी है। एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। रणबीर इन दिनों हर इवेंट में अपनी बेटी राहा (Raha) के बारे में बात करते हैं। रणबीर की बेटी का जन्म पिछले साल नंवबर में हुआ था। कपिल के शो में भी एक्टर ने अपनी बेटी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। कपिल शर्मा ने रणबीर से पूछा कि आपकी बेटी राहा किस पर गई है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि वो आलिया या मुझे पर ही गई है। किसी और पर नहीं। रणबीर और आलिया ने अपने मुंबई वाले घर में पिछले साल अप्रैल महीने में शादी की थी। कपल की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

रणबीर और आलिया की बेटी राहा का जन्म 6 नवंबर को हुआ था। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि जब से राहा मेरी जिंदगी में आई है। तब से मेरा मन काम पर जाने का नहीं करता है। पूरा समय बस राहा के साथ समय बिताने का दिल करता है।

रणबीर ने बताया किसकी तरह दिखती हैं बेटी राहा

प्रोमो में कपिल रणबीर से पूछते हैं कि रणबीर क्या आपके आसपास के लोग पूछते हैं कि आपकी बेटी का चेहरा किसकी तरह दिखता हैं। इसके जवाब में रणबीर कहते हैं कि हम खुद कन्फयूज है क्योंकि कभी उसका चेहरा मेरे जैसे दिखता है तो कभी आलिया की तरह दिखता है। लेकिन अच्छी बात है कि हम दोनों की तरह ही दिखता है।

रणबीर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। एक्टर इसके अलावा संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। एनिमल में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। एनिमल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article