बॉलीवुड

रणबीर कपूर की भांजी समारा इठलाते हुए पैपराजी से कर रही थी बात, मां रिद्धिमा ने ऐसे किया रिएक्ट

रणबीर कपूर की भांजी को पैपराजी के सामने पोज देना बहुत पसंद हैं। अक्सर समारा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसमें वो कैमरे के सामने पोज देती हुई नजर आती हैं। इसी बीच उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स संग बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं।

Image

Ranbir Kapoor niece Samara

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की भतीजी समारा साहनी छोटी उम्र में ही बड़ी स्टार बन गई है। अक्सर समारा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, जिसमें नजर आता है कि उसे कैमरा के सामने पोज देना काफी अच्छा लगता है। इसी बीच समारा साहनी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी से बात करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी समारा की तारीफ कर रहे हैं।

रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की बेटी समारा हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के सामने पोज देती हुई नजर आई। इस दौरान समारा काफी कॉफिडेंट रही थी और प्यारी सी मुस्कान के साथ अपनी ओर सभी का ध्यान खींचा। अब समारा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आप कैसे हैं

मंगलवार की शाम समारा अपनी मां रिद्धिमा कपूर साहनी और नानी नीतू कपूर के साथ डिनर के लिए बाहर निकलीं थी। अपनी मां और नानी के साथ पोज देते हुए समारा ने अपने क्यूट अंदाज से पैपराजी से बातचीत की। उसने प्यार से पूछा, "आप कैसे हैं?" उन्होंने पैपराजी से उनका नाम भी पूछा और फिर गुड नाइट बोला। फिर हंसते हुए निकल गईं। इसी दौरान उनकी मां रिद्धिमा भी साथ खड़ी थीं ।रिद्धिमा ये देखकर काफी मुस्कुरा रही थीं। फिर वो समारा को लेकर साथ चली गईं।

फिल्मी इंडस्ट्री में शामिल होना चाहती हैं समारा

एक पुराने इंटरव्यू में रिद्धिमा कपूर साहनी ने बताया था कि उनकी बेटी फिल्मी इंडस्ट्री में शामिल होना चाहती है। उन्होंने कहा था कि-"सैम की 110% दिलचस्पी फिल्मों में शामिल होने की है। यह उनके खून में है।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article