साउथ मूवीज

Ghanji 2 में आमिर के साथ नजर आएंगे ये सुपरस्टार, फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

आमिर खान की फिल्म गजनी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर हिट थी। साल 2008 के बाद से फैंस इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। फिल्म के सीक्वल को लेकर आमिर और साउथ स्टार सूर्या दोनों एक्साइटेड हैं।

Image

Aamir Khan and Suriya (Credit Pic: Instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'गजनी' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में आमिर के साथ लीड रोल में असिन थी। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। ये फिल्म साल 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद और मधु मंटेना बातचीत कर रहे हैं। फिल्म को लेकर आमिर खान ने प्रोड्यूसर्स को आइडिया दिया है। इसी के आधार पर फिल्म की स्टोरी लाइन को प्लान किया जा रहा है। ये भी पढ़ें- Salman Khan से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्पेशल टीम पूछताछ के लिए लाएगी मुंबई

इस बीच अल्लू अर्जुन साउथ सुपरस्टार सूर्या संग तमिल में इस फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग की है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्या से जब इस फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, लंबे समय के बाद अल्लू अरविंद के साथ आए और पूछा क्या ये संभव होगा मैंने कहा, सर, हम इसके बारे में सोच सकते हैं। इसके बाद से बातें शुरू हो गई और चीजें प्रोसेस में हैं। गजनी 2 बन सकती है।

गजनी 2 की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, मधु मंटेना इस फिल्म के सीक्वल को हिंदी और तमिल में शूट करना चाहते हैं। इस फिल्म को पैन इंडिया की ऑडियंस के लिए टारगेट किया जा रहा है जिस वजह से इसके रीमेक पर काम करना मुश्किल होता जा रहा है। इस प्रोजक्ट को लेकर आमिर और सूर्या दोनों अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अब कौन इस प्रोजेक्ट को साइन करता है। इसके लिए दोनों को फाइनल स्क्रिप्ट का इंतजार है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। 2025 के मिड तक इस फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो सकती है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article