बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने साइन नहीं की 'धूम 4', अधूरा है अभी तक स्क्रिप्ट का काम

Ranbir Kapoor's Not Signed Dhoom 4: कई महीनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि आदित्य चोपड़ा ने 'धूम 4' के लिए रणबीर कपूर को फाइनल किया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती है कि 'धूम 4' को अभी तक रणबीर कपूर ने साइन नहीं किया है और स्क्रिप्ट पर भी काम शुरू नहीं हुआ है।

Ranbir Kapoor's Not Signed Dhoom 4

Pics Credit: You Tube

Ranbir Kapoor's Not Signed Dhoom 4: साल 2004 में आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी 'धूम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी। 'धूम' की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा और तीसरा पार्ट बनाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। कई महीनों से मेकर्स 'धूम' की चौथी किस्त लाने को लेकर चर्चा में बने हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बार-बार दावा किया जा रहा था कि 'धूम 4' (Dhoom 4) में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अहम रोल में दिखाई देंगे। अब इन खबरों की सच्चाई से पर्दा उठ गया है। (इसे भी पढ़ें: Bhagam Bhag 2: परेश रावल का होगा डबल रोल, अक्षय कुमार-मनोज बाजपेयी संग मचाएंगे धमाल)

'धूम 4' की स्क्रिप्ट नहीं हुई है लॉक

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक रणबीर कपूर ने अभी तक 'धूम 4' साइन नहीं की है। यशराज फिल्म के पास 'धूम 4' के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं है। 'धूम 3' की रिलीज को लगभग 13 साल हो गए हैं और लगातार इस मूवी की स्क्रिप्ट पर विचार कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा स्क्रिप्ट के नौ से ज्यादा ड्राफ्ट खारिज कर चुके हैं। 'वॉर 2' और 'मर्दानी 3' को देखने के बाद वो जब तक स्क्रिप्ट को लेकर पूरी तरह से सन्तुष्ट नहीं होंगे, तब तक वो इस फ्रेंचाइजी के नेक्स्ट पार्ट को बनाने के बारे में सोचेंगे भी नहीं। (इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायण' का हिस्सा नहीं होंगे विजय सेतुपति, सच्चाई से उठ गया पर्दा)

Ranbir Kapoor

Pic Credit: X

2 फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं रणबीर कपूर

वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर भी इस समय संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' पर फोकस कर रहे हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर को आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के अलावा रणबीर कपूर के पास नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' भी है, जिसमें अभिनेता को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article