बॉलीवुड

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt की बहनों को जूता छुपाई पर दिए इतने पैसे, रकम जान लगेगा झटका

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में एक शो के दौरान बताया की की उन्होंने अपनी शादी में आलिया भट्ट की बहनों को जूता छुपाई रस्म में कितने पैसे दिए। इस रकम को जान ऑडियंस के साथ-साथ दर्शकों को भी झटका लगा।

Image

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। सिर्फ यही नहीं सभी फैंस उनकी अपकमिंग फिल्मों को लेकर आँखें गड़ाए बैठे हैं। इसी के साथ हाल ही में एक्टर अपनी माँ नीतू कपूर संग दी ग्रेट इंडियन कपिल शो में जा पहुंचे। ऐसे में जब उनसे पूछा गया की उन्होंने क्या अपनी शादी में सालियों को लाख रुपए दिए थे, जिसके जवाब में उन्होंने सच बताया। साथ ही ये भी खुलासा किया की उन्होंने आलिया की बहनों को कितनी रकम दी।

कपिल शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने बताया की जूता छुपाई में लाखों रुपए दिए वाली खबर झूठ है। आगे नीतू कपूर (Neetu Kapoor) कहती हैं की हमने कुछ पैसे दिए थे, वैसे आलिया (Alia Bhatt) की बहनों ने लाख रुपए की डिमांड की थी। लेकिन हमने असल में उन्हे कुछ हजार रुपए दिए थे, इस बात को सुन शो में बैठी जनता के साथ-साथ अर्चना पूरन सिंह भी हैरान रह गई।

अर्चना कहती हैं की बस हजार, ऐसे में नीतू शादी के बारे में बताती है की फंक्शन भी सारे घर में हुए थे। अभी भी जूते घर में ही हैं, चाहे तो आप ले सकते हैं उन्हे। इसी के साथ शो का पहला एपिसोड काफी अच्छा राहा, बात दें की इस बार ये शो टीवी पर नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर टेलीकास्ट होता है। इसी के साथ इस एपिसोड में नीतू और रणबीर ने अपनी जिंदगी से'जुड़े कई मजेदार राज बताए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article