Ranbir Kapoor-Alia Bhatt in London: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) को बीती रात अपने परिवार के साथ स्पॉट किया गया था। एक्टर अपनी पत्नी आलिया भट्ट( Alia Bhatt) , बेटी राहा और मां नीतू कपूर के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। कपूर परिवार काम से ब्रेक लेकर कुछ दिनों के लिए घूमने निकला हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फैन ने रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है। लंदन की सड़कों पर रणबीर अपने फैन के साथ पोज दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रणबीर कपूर के फैन ने एक्टर के बारे में खास बात बताई
लंदन घूम रहे हैं रणबीर-आलिया
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिनेता रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) के साथ फोटो शेयर की है। रणबीर कपूर एकदम फ्रेश लुक ने नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऑल डेनिम लुक कैरी किया है। उन्होंने बैग लिया हुआ है और वह फुल वेकेशन मोड में नजर आ रहे हैं। पीछे लंदन की सड़कों का नजारा है। इसे शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है "देखिए लंदन की सड़कों पर हम किससे टकरा गए। रणबीर कपूर, बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक। बहुत ही शांत और विनम्र व्यक्ति। क्या दिन था। इस फोटो पर फैंस भी खूब मजे ले रहे हैं। लोग कॉमेंट कर रहे हैं कि क्या बस रणबीर ही थे आलिया और राहा कहां है।
रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1( Ramayana Part 1) की शूटिंग पुरी की है। फिल्म के सेट से एक्टर की तस्वीरें सामने आई थी जिससे पता चलता है कि रणबीर काम पूरा करने के बाद घूमने निकले है। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर पर काम करेंगे।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
