Ranbir Kapoor Viral Video: एक समय था जब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। उस समय दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी सबकी फेवरेट थी। हालांकि फिर दोनों के रिश्ते को नजर लग गई और दीपिका-रणबीर का ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। दीपिका पादुकोण से मिलने के बाद रणबीर कपूर इस कदर खो गए कि वो अपनी कार ही भूल गए।
रणबीर कपूर से हो गई भूल
cowboy padukone नाम के एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अपने सिक्योरिटी टीम के साथ एयरपोर्ट से निकलते दिखाई दे रहे हैं। दीपिका आगे चल रही थीं और रणबीर उनके पीछे-पीछे। जब रणबीर के ड्राइवर ने उनकी कार का दरवाजा खोला, तो रणबीर का ध्यान कहीं और था और वो दीपिका के पीछे चलते रहे। जब दीपिका अपनी कार तक पहुंची, तब जाकर रणबीर को याद आया कि वो अपनी कार को पार कर चुके हैं। रणबीर कपूर का ये वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। हर तरफ से लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, 'हाहा, वह तो बस एक बच्चा है' दूसरे ने कमेंट किया, 'घर जा आलिया भट्ट छोड़ेगी नहीं।'
दीपिका और रणबीर की अपकमिंग फिल्में
बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म अल्लू अर्जुन के साथ एक मूवी में नजर आएंगी। इसके अलावा, वो शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी हैं, जिसमें सुहाना खान, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला और अभिषेक बच्चन भी दिखाई देंगे। वहीं, रणबीर नितेश तिवारी की 'रामायण' में दिखेंगे, जिसमें साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल जैसे सितारे अहम किरादर में हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। रावण की भूमिका में यश नजर आए हैं। माता सीता साई पल्लवी बनी हैं। हनुमान के दमदार रोल में सनी देओल हैं। रामायण दो भागों वाली फिल्म होगी, जिसका पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा।
