बॉलीवुड

Ranbir Kapoor ने फ्लॉन्ट किया बेटी Raha के नाम का टैटू, नए लुक में देख फैंस बोले- किलर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर का न्यू लुक सोशल मीडिया पर सामने आए है। इस लुक में रणबीर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर के लुक से ज्यादा उनके टैटू ने फैंस का ध्यान खींचा है। एक्टर ने अपने कोलर बोन पर बेटी राहा का नाम लिखवाया है।

Image

Ranbir Kapoor (credit Pic: Instagram)

Ranbir Kapoor tattoo Daughter Raha Name: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर का हाल ही में वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक्टर इंटेंस एक्सरसाइज करते हुए नजर आए थे। अब एक्टर के हेयर ड्रेसर ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्टर नए लुक में नजर आ रहे हैं। नए लुक में रणबीर बेहद हैडसम लग रहे हैं। एक्टर के न्यू लुक से ज्यादा उनके टैटू ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्टर ने अपने कोलर बोन पर बेटी के नाम कै टैटू करवाया है। एक्टर अपनी बेटी से बेहद प्यार करते हैं। ऐसा कोई इंटरव्यू नहीं है जहां रणबीर राहा का जिक्र नहीं करते हैं।

रणबीर के न्यू लुक की फोटोज हुईं वायरल

एक्टर का नया हेयरकट उन पर अच्छा लग रहा है। एक्टर नए लुक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर का ये नया लुक उनकी किस फिल्म के लिए है। इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी हैं। एक्टर इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। रणबीर के साथ साईं पल्लवी माता सीता का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। इसके अलावा एक्टर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगे।

लव एंड वॉर में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में होंगे। ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया साथ में नजर आए थे। दोनों को फिर से साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article