बॉलीवुड

10 साल बाद दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, दादा राज कपूर की इस फिल्म का बनने जा रहे हैं रीमेक

Ranbir Kapoor-Deepika Padukone Movie: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को लंबे समय बाद साथ देखकर फैंस के दिल में एक उम्मीद की किरण जागी थी कि 10 साल बाद यह जोड़ी साथ में काम करती नजर आएगी। अब निर्माता अयान मुखर्जी ने फैंस का ये सपना पूरा करने का मन बना लिया है।

Image

Ranbir Kapoor-Deepika Padukone Movie

Ranbir Kapoor-Deepika Padukone Movie: रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor ) और दीपिका पादुकोण( Deepika Padukone) की जोड़ी बॉलीवुड की ऑनस्क्रीन पॉपुलर जोड़ी में से एक है। हालांकि दोनों ने पिछले 10 सालों से साथ में काम नहीं किया है। अब ये दोनों साथ में काम करने जा रहे हैं, कुछ समय पहले जब रणबीर और दीपिका को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया तो फैंस की यही डिमांड थी कि दोनों साथ में कब नजर आने वाले हैं । अब फैंस को खुश करते हुए अयान मुखर्जी ने दीपिका-रणबीर के साथ मूवी बनाने का प्लान कर लिया है। दोनों साथ में एक रोमांटिक मूवी में दिखाई देंगे। जो राज कपूर और नरगिस की पॉपुलर फिल्म 'चोरी-चोरी' से इंस्पायर होगी। आइए आपको फिल्म पर पूरी अपडेट देते हैं।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की मूवी

दरअसल डायरेक्टर अयान मुखर्जी( Ayan Mukherji) दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ अगली रोमांटिक ड्रामा बना रहे हैं। जो 1956 में रिलीज हुई चोरी-चोरी मूवी से इन्सपायर है। इसकी कहानी को मॉडर्न टच दिया गया है, लेकिन इसका कान्सेप्ट राज कपूर और नरगिस की कहानी से उठाया गया है। फिल्म के लिए दोनों कलाकार 10 साल बाद साथ में आने वाले हैं। जिन्हें पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा । फैंस एक बार फिर से अपनी पसंदीदा जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। हालांकि मूवी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह दो बड़ी फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जो अगले साल रिलीज होने वाली है। 2026 की शुरुआत में रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगे । वहीं उनकी दूसरी मूवी रामायण पार्ट 1 का बज भी काफी बना हुआ है । इसके अलावा दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन और एटली कुमार की फिल्म के लिए तैयारी कर रही है । यह एक बिग बजट फिल्म है, जिसका नाम अभी अनाउन्स नहीं किया गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article