बॉलीवुड

रणबीर कपूर ने शूरू की 'रामायण' की शूटिंग, सनी देओल इस दिन से करेंगे ज्वाइन

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 5, 2026, 08:16 PM IST

Ramayana Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ये अपडेट फिल्म रामायण की शूटिंग से जुड़ा हुआ है। तो चलिए जानते हैं फिल्म रामायण की शूटिंग को लेकर क्या रिपोर्ट सामने आई है।

Image

Image Source: Ramayana Movie

Ramayana Shooting Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीनों पहले फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर और साउथ स्टार यश (Yash) की झलक देखने को मिली थी। अब इन सब के बाद फिल्म रामायण को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं रणबीर कपूर की फिल्म रामायण से जुड़ा क्या नया अपडेट आया है।

शूटिंग को लेकर आया अपडेट

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रामायण की शूटिंग को लेकर आया अपडेट है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर ने मुंबई में बहुत चर्चित फिल्म रामायण की अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। रणबीर इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। अगले कुछ महीनों तक वो फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, 'रणबीर मार्च से मई तक रामायण 2 की काफी बड़ी शूटिंग पूरी करने की योजना बना रहे हैं। अभी रणबीर ने भगवान राम के किरदार के लिए क्लीन शेव लुक अपना लिया है। ये लुक फिल्म की विजुअल कंटिन्यूटी के हिसाब से रखा गया है। फिल्म पहले पार्ट की कहानी और स्केल को और बड़ा करने वाली है।' जल्द ही सेट पर उनके साथ सनी देओल भी जुड़ने वाले हैं, जो इस फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल 20 मार्च के आसपास शूटिंग में शामिल होंगे। इस शेड्यूल में दोनों के बीच कई कॉम्बिनेशन सीन होंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

रणबीर कपूर और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की फिल्म रामायण साल 2026 की दीवाली पर रिलीज हो सकती है। फिल्म रामायण को लेकर आए नए अपडेट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article