बॉलीवुड

कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में उधेड़ी Ranbir Kapoor की Animal की बखिया, CBFC को भी लगाई फटकार

Congress MP Gets Angry On Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की 'एनिमल' इन दिनों खूब धूम मचा रही है। लेकिन फिल्म के हिंसक सीन और इसकी कहानी को लेकर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में सवाल खड़ा किया है।

Image

'एनिमल' पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने उठाया सवाल

Congress MP Gets Angry On Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' (Animal) को लेकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' ने एक सप्ताह में ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन कमाई से इतर 'एनिमल' पर गाज गिरती नजर आ रही है। दरअसल, कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने मूवी को लेकर राज्यसभा में सवाल उठाया है।

राज्यसभा में शीत सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) को आड़े हातों लिया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मेरी बेटी और उसकी कुछ सहेलियां फिल्म देखने थिएटर में गई थीं, लेकिन हिंसक और स्त्री-विरोधी प्रवृत्ति के कारण वे मूवी बीच में ही छोड़ आईं। सिनेमा समाज का आईना होता है। हम सब फिल्म्स देखते हुए बड़े हैं। सिनेमा का समाज पर गहरा असर होता है और खासकर नौजवानों पर। लेकिन इन दिनों 'कबीर सिंर', 'पुष्पा' और अब 'एनिमल' जैसी मूवी आ रही हैं। मेरी बेटी और ढेरों बच्चे इस मूवी को देख रहे थे। लेकिन वे रोकर बाहर आ गईं। फिल्म में हिंसा और स्त्री-विरोधी चीजें दिखाना शर्मनाक है।"

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने 'एनिमल' (Animal) मूवी के गाने 'अर्जन वैली' पर भी सवाल उठाया, साथ ही कहा कि ये धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाता है। उन्होंने सेंसर बोर्ड से सवाल करते हुए कहा, "केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ऐसी फिल्मों को रिलीज कैसे कर सकता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article