बॉलीवुड

Animal Released Postponed: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की एनिमल हुई पोस्टपोन, क्या Gadar 2 से डरे मेकर्स?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 2, 2023, 10:58 AM IST

Animal Released Postponed: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल (Animal) की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। इस बात से फैंस को झटका लग सकता है। पहले ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने अब रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

Image

Animal released Postponed (credit pic: instagram)

Animal Released Postponed: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल (Animal) के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। रणबीर कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा (Sandeep Vanga) ने किया है। संदीप वांगा के निर्देशन में बनी ये फिल्म इस साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। इस बात से फैंस को झटका लग सकता है। एनिमल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है।

एनिमल में रणबीर कपूर अनोखे अंदाज में नजर आएंगे। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही एनिमल से रणबीर का लुक शेयर किया था जिसे देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। एनिमल में रणबीर, रश्मिका के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं।

एनिमल की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

एनिमल की रिलीज डेट अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और सनी देओल की गदर 2 से क्लैश हो रही है। मेकर्स ने फिल्म को क्लैश होने के बचाने के लिए एनिमल की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने नई रिलीज डेट का अनाउसमेंट नहीं किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, एनिमल स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर रिलीज नहीं हो रही है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। मेकर्स आने वाले दिनों में रिलीज डेट का ऐलान करेंगे।

पिछले महीने मेकर्स ने एनिमल का प्री टीजर रिलीज किया था। प्री टीजर में रणबीर कपूर खूंखार अंदाज में नजर आए थे। प्री टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। पहली बार रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article