बॉलीवुड

Ranbir Alia Baby Name: रणबीर - आलिया के बेटी के नाम का ऋषि कपूर से है खास कनेक्शन, इमोशनल हो गईं नीतू कपूर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 16, 2022, 02:08 PM IST

Ranbir Alia Baby: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर 6 नवंबर को नन्ही परी का जन्म हुआ है। फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि कपल ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है। हम आपको बता दे कि कपल ने अपनी लिटिल प्रिंसेज का नाम सोच लिया है और जल्द इसका खुलासा करने वाले हैं।

Image

ranbir and alia (credit pic: instagram)

Ranbir Alia Baby: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर कुछ दिन पहले ही लिटिल प्रिसेंज का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। फैंस कपल की बेटी की पहली झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। इसी के साथ हर कोई जानना चाहता है कि कपल ने अपनी लिटिल प्रिसेंज का क्या नाम रखा है? आलिया इन दिनों अपने मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। 15 नवंबर 2022 को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक फोटो शेयर कि थी। फोटो में आलिया का चेहरा नहीं दिख रहा था, लेकिन वो ऑरेंज कलर का मग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं, जिस पर Mama लिखा हुआ था। हालांकि फोटो में एक्ट्रेस की हल्क सी झलक दिखाई दी। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, ये मैं हूं।

रणबीर- आलिया की बेटी के नाम का है ऋषि कपूर से खास कनेक्शन

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया ने फैसला लिया है कि उनकी बेटी का नाम दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से जुड़ा होगा। सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को भी ये नाम काफी पसंद आया है। वो ये नाम सुनकर काफी इमोशनल हो गई थीं। एक्ट्रेस अपनी पोती के नाम का खुलासा करने के लिए काफी एक्साइटेड है।

रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी का नाम यूनिक रखा है। कपूर परिवार ने एक नाम चुन लिया है। कपल जल्द अपने फैंस के सामने बेटी के नाम का खुलासा करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर और आलिया अपनी बेटी के चेहरे को नहीं दिखाएगा। कपल नो पिक्चर पॉलिसी (No Picture Policy) अपनाने वाला है। रणबीर और आलिया ने अपने करीबी दोस्तों को भी बेटी की फोटो लेने से मना कर दिया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article