Ramayana New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म में कई स्टार्स एंट्री हो चुकी हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणबीर कपूर की इस फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की इस फिल्म में एंट्री होने वाली है। अब इसको लेकर नई खबर सामने आई है। साथ ही साथ एक और स्टार की एंट्री होने जा रही है।
'रामायण' में हुई इस स्टार की एंट्री
बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म रामायण को एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। अब इसमें एक और स्टार की की एंट्री ने फिल्म का मजा दोगुना कर दिया है। पिंकविला की ताजा खबर के मुताबिक विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) नीतेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की इस मेगा फिल्म में शामिल हो गए हैं। विवेक ओबेरॉय राक्षस राज रावण यानी यश (Yash) के साथ जंग में नजर आएंगे और विद्युतजिह्वा का किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट में आगे बताया अनिल कपूर और विक्रांत मैसी के इस फिल्म में होने की खबरें एकदम फर्जी है। आपको बता दें कि कुछ खबरों में दावा था कि अनिल राजा जनक और विक्रांत मेघनाद का रोल करेंगे।
फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स
फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी (Sai Pallavi) माता सीता, यश रावण और सनी देओल (Sunny Deol) हनुमान जी का रोल निभा रहे हैं। फिल्म रामायण में विवेक ओबेरॉय की एंट्री होने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
