Rakul Preet Singh as Surpanakha: डायरेक्टर नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म रामायण इन दिनों पूरे देश में चर्चा में है। इस फिल्म में देश की सभी इंडस्ट्री के कलाकार काम कर रहे हैं, जिस कारण पूरा देश रामायण के लिए उत्साहित है। फिल्म रामायण से सामने आई ताजा खबर की मानें तो मेकर्स ने अदाकारा रकुलप्रीत सिंह को शूपर्णखा के रोल के लिए साइन किया है। रकुल जल्द ही अपने रोल के लिए शूटिंग करेंगी लेकिन क्या आपको बता है कि वो इस रोल के लिए फर्स्ट च्वाइस नहीं थीं।
जी हां, अगर मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही खबरों की मानें तो 800 करोड़ के बजट में बन रही रामायण में शूपर्णखा के रोल के लिए अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पहली च्वाइस थीं। रामायम के मेकर्स प्रियंका चोपड़ा को इस किरदार में कास्ट करना चाहते थे लेकिन शूटिंग डेट्स के चलते वो प्रियंका को इस रोल में न ले सके।

image
ईटाइम्स ने छपी एक ताजा खबर के अनुसार, 'शूपर्णखा ही वो कारण थीं, जिसकी वजह से पूरी रामायण हुई। मेकर्स इस बात को लेकर क्लियर थे कि वो एक दमदार अदाकारा को इस रोल में कास्ट करना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से बात की थी लेकिन डेट इश्यू के चलते वो रामायण का हिस्सा न बन सकी। उनके पास कई सारे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स हैं, जिस कारण प्रियंका रामायण को वक्त नहीं दे सकती थीं। इसके बाद मेकर्स ने रकुलप्रीत का रुख किया। मेकर्स रकुल की कास्टिंग से खुश हैं क्योंकि वो इसमें एकदम फिट बैठती हैं।' रामायम के मेकर्स को लगता है कि रकुलप्रीत सिंह शूपर्णखा के रोल में नयापन देने में कामयाब रहेंगी।
