Ramayana's Logo Launch on THIS Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फैन्स भी इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए आंखें बिछाए बैठे हैं। नितेश तिवारी की 'रामायण' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का हर किसी को इंतजार है। मेकर्स ने इस मूवी के लिए टीवी से लेकर साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े एक्टर्स को कास्ट किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक निर्माताओं में 'रामायण' के लोगो को लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी के लोगो को कब लॉन्च करते हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' का फर्स्ट लोगो और इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट 3 जुलाई को होगी। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने यह भी जानकारी देते हुए बताया कि रणबीर कपूर और सई पल्लवी स्टारर का टीजर भी तैयार है लेकिन मेकर्स इसे अभी लॉन्च नहीं करेंगे। टीजर को पेश नी करने का कारण यह है कि 'रामायण' की रिलीज में अभी 1 साल से ज्यादा का समय है। 3 जुलाई रणबीर कपूर के फैन्स के लिए बड़ा दिन होने वाला है।
नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के खास मौके पर पेश करेंगे। वहीं दूसरे पार्ट को 2027 में दिवाली के दिन रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाने वाले हैं जबकि माता सीता के लिए मेकर्स ने साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी को कास्ट किया है। साउथ सुपरस्टार यश को लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। सनी देओल को रामभक्त हनुमान और रवि दुबे को लक्ष्मण के रोल में देखा जाएगा।
