बॉलीवुड

Ramayana Part 1: 'शूर्पणखा' की भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा थी मेकर्स की पहली पसंद, जानिए किस कारण ठुकराया रोल

Priyanka Chopra Was First Choice for Surpanakha Role: रणबीर कपूर और सई पल्लवी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। ताजा रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 'रामायण पार्ट 1' में रावण की बहन 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह से पहले प्रियंका चोपड़ा को मेकर्स ने कास्ट करने का मन बनाया था।

Priyanka Chopra Was First Choice for Surpanakha Role

Priyanka Chopra Was First Choice for Surpanakha Role: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्देशक नितेश तिवारी की कई महीनों से फिल्म 'रामायण पार्ट 1' (Ramayana Part 1) का निर्देशन कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए चुना है, वहीं दूसरी ओर माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी को देखा जाएगा। अब जो खबरें सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में रावण की बहन 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) रही थीं।

ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने का मन बनाया था। इस बात में कोई शक नहीं कि रावण की बहन का किरदार फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में बेहद ही अहम है। हालांकि चीजें सही नहीं बैठ पाईं। प्रियंका चोपड़ा का शेड्यूल इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स की वजह से एकदम पैक था। यही वजह थी कि इस किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मना कर दिया था।

प्रियंका चोपड़ा के मना करने के बाद नितेश तिवारी ने फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को चुना। मेकर्स को लग रहा है कि फिल्म में रावण की बहन के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह एकदम परफेक्ट हैं। इस मूवी में रावण का किरदार कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार यश निभाएंगे। फिल्म में सनी देओल को राम भक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा। लक्ष्मण के लिए मेकर्स ने टीवी एक्टर रवि दुबे को कास्ट किया है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article