बॉलीवुड

'Ramayana' First Glimpse: मेकर्स पेश करेंगे 7 मिनट लंबी शोरील, रणबीर, साई और यश की झलक कर देगी अचंभित

'Ramayana' First Glimpse: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की पहली झलक मेकर्स 3 जुलाई को पेश करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माता इस मूवी की 7 मिनट लंबी शोरील रिलीज करेंगे, जिसे देख दर्शक भी अचंभित रह जाएंगे।

Image

'Ramayana' First Glimpse

'Ramayana' First Glimpse: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की आने वाले फिल्म 'रामायण' (Ramayana) काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि 3 जुलाई को मेकर्स ने 'रामायण' की पहली झलक देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि 'रामायण' की स्टारकास्ट की झलक के साथ-साथ इस मूवी का लोगो भी मेकर्स 3 जुलाई को ही लॉन्च करेंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक निर्माताओं ने 'रामायण' को लेकर 7 मिनट लंबी शोरील पेश करने का फैसला किया है, जिसे देख ऑडियंस अचंभित रह जाएगी।

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट जानकारी देते हुए बताया कि नितेश कुमार 'रामायण' को लेकर 7 मिनट लंबी रील पेश करेंगे। उन्होंने लिखा, 'जय श्री राम...मैंने रामायण की पहली झलक देख ली है। 7 मिनट की यह शोरील आपको हैरान कर देगी। इस मूवी की पहली झलक देखकर आप अचंभित रह जाएंगे।' तरण आदर्श के इस ट्वीट ने फैन्स के बीच इस रील को देखने की खलबली पैदा कर दी है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को मेकर्स ने माता सीता के रोल के लिए चुना है। फिल्म में हनुमान के रूप में सनी देओल, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे, कैकेयी के रूप में लारा दत्ता, सूर्पनखा के रूप में रकुल प्रीत सिंह और मंदोदरी के रूप में काजल अग्रवाल नजर आएंगी। इस मूवी को मेकर्स ने 2 पार्ट में बनाने के फैसला किया है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज किया जाएगा दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के खास मौके पर आएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article