बॉलीवुड

Ramayana: 'कुंभकर्ण' के किरदार में नजर आएगा पंचायत' फेम ये एक्टर, नाम जानकर झूम उठेंगे फैन्स

Faisal Malik To Star in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और यश की पौराणिक फिल्म 'रामायण' लगातार चर्चा में बनी हुई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक इस मूवी के लिए में 'कुंभकर्ण' के किरदार के लिए मेकर्स ने फैसल मलिक को फाइनल किया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Faisal Malik To Star in Ramayana: मशहूर निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी की बिग बजट पौराणिक फिल्म 'रामायण' साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस मूवी में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश सहित कई बड़े-बड़े कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। इस समय 'रामायण' को लेकर जो बड़ी खबर सामने आई है, उसने फैन्स के उत्साह और उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' में 'पंचायत' फेम एक्टर फैसल मलिक को 'कुंभकर्ण' की भूमिका के लिए चुना गया है। इस किरदार के लिए पहले बॉबी देओल का नाम सामने आया था।

'कुंभकर्ण' का किरदार निभाएंगे फैसल मलिक

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार निर्माताओं ने फैसल मलिक को 'रामायण' में 'कुंभकर्ण' की भूमिका फाइनल कर लिया गया था। बताया जा रहा है कि फैसल मलिक ने फिल्म के अपने पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में इंटरनेशनल एक्शन क्रू के साथ फिल्माए गए 'कुंभकरण' के शुरुआती सीन्स के लिए यश के साथ काम किया। ये सीन्स ग्राफिक्स से भरपूर होंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से 'रामायण' में हुई फैसल मलिक की कास्टिंग पर अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' में अक्षय कुमार को ऑफर हुआ था बड़ा रोल !! खिलाड़ी कुमार ने बताई सच्चाई)

बीते महीने वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राघव जुयाल को 'रामायण' में रावण के सबसे बड़े पुत्र और लंका के युवराज मेघनाद (इंद्रजीत) की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। उनका किरदार रामायण भाग 2 में दिखाई देगा, जो दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होगी। फिल्म में रावण का किरदार यश निभा रहे हैं। भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर को चुना गया है। फिल्म में माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। इस मूवी में रवि दुबे, सनी देओल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन सहित कई एक्टर्स को अलग-अलग किरदारों में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article