बॉलीवुड

Ram Setu Box office Collection: तीसरे दिन राम सेतु ने टेके घुटने, अक्षय कुमार की फिल्म का हुआ बुरा हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 12:21 PM IST

Ram Setu Box office Collection day 3: सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु की कमाई तीसरे दिन काफी गिर गई। कमाई के आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि फैंस ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है।

Image

Ram Setu Box office Collection: तीसरे दिन राम सेतु ने टेके घुटने, अक्षय कुमार की फिल्म का हुआ बुरा हाल

Ram Setu Box office Collection day 3: इस साल थ‍िएटर में सुपरस्टार अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिनमें तीन फिल्‍में 'बच्‍चन पांडे', 'सम्राट पृथ्‍वीराज' और 'रक्षा बंधन' बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों के लिए तरस गईं। हाल ही में उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म राम सेतु रिलीज हुई है और कमाई के आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि फैंस ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है। 25 अक्टूबर को रिलीज हुई सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए हैं।

अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी राम सेतु के निर्माण में करीब 215 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस फिल्म को मेकर्स ने करीब तीन हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन 11.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को फिल्म ने 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 35.40 करोड़ रुपये हो गई है।

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा के अभिनय से सजी, अभिषेक शर्मा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘राम सेतु’ को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भाई दूज की छुट्टी का लाभ नहीं उठा सकी और तीसरे दिन फिल्म का कारोबार काफी कम रह गया। अब मेकर्स को वीकेंड से उम्मीदें हैं। अगर यह फिल्म वीकेंड पर संभल गई तो इसका प्रदर्शन कुछ बेहतर हो सकता है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है।

बता दें कि बीते साल भी दिवाली के अवसर पर अक्षय कुमार की ही फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हुई थी। फिल्म सूर्यवंशी ने पहले दिन ही 26.29 करोड़ रुपए की कमाई की थी जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड था लेकिन इस बार दर्शकों पर अक्षय कुमार का जादू नहीं चल पाया।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article