Ram Gopal Verma angry on Bollywood Industry: आदित्य धर निर्माता फिल्म धुरंधर( Dhurandhar) इस समय हर किसी की जुबान पर छाई हुई है। धुरंधर की कहानी की हर कोई चर्चा करता है। फिल्म को लेकर चारों तरफ से रिव्यू सामने आ रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के इन्साइड से लोग धुरंधर को ताबड़तोड़ फिल्म बता रहे हैं। हाल ही में निर्माता राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर की जमकर तारीफ की साथ ही फिल्म इंडस्ट्री पर कटाक्ष भी किया। राम गोपाल वर्मा का कहना है कि धुरंधर की सफलता देखकर बॉलीवुड के बाकी निर्माताओं को अब डर लग रहा है। लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए राम गोपाल वर्मा ने अपने दिल की बात लिखी है।
राम गोपाल वर्मा( Ram Gopal varma) ने अपने बयान में लिखा- जब भी धुरंधर जैसी कोई बेहद बड़ी और जबरदस्त हिट फिल्म आती है, तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह यह होती है कि वे खुद उस स्तर की फिल्म नहीं बना पा रहे होते और इसलिए उन्हें उससे खतरा महसूस होता है। ऐसे में वे इसे एक बुरे सपने की तरह मानते हैं, जो उन्हें लगता है कि उनकी अगली फिल्मों के साथ गायब हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह बात खास तौर पर उन सभी तथाकथित “पैन इंडिया” बड़ी फिल्मों पर लागू होती है, जो इस वक्त अलग-अलग स्टेज पर बन रही हैं। इन फिल्मों की स्क्रिप्ट और निर्देशन ऐसे पुराने फॉर्मूलों पर आधारित हैं, जो धुरंधर से पहले की फिल्मों में देखे जा चुके हैं। यही वजह है कि ये फिल्में वैसी सफलता हासिल नहीं कर पाएंगी, जैसी मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं।
निर्माता के मुताबिक सबसे हैरानी वाली बात यह है कि धुरंधर सिर्फ एक बड़ी हिट नहीं है, बल्कि पिछले 50 सालों की सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है।अपने उदाहरण में उन्होंने कहा, “हम सभी ने कभी न कभी ऐसा महसूस किया होगा कि किसी के घर जाते वक्त एक बड़ा और डरावना कुत्ता सामने खड़ा हो जाए। मालिक चाहे कितनी भी बार कहे कि वह नुकसान नहीं पहुंचाएगा, फिर भी मन में डर बना रहता है और हम उसे बार-बार तिरछी नजर से देखते रहते हैं। ठीक उसी तरह, धुरंधर अब हर प्रोडक्शन ऑफिस में एक अदृश्य डर की तरह मौजूद रहेगी।”
उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग इसका नाम तक लेने से बचेंगे, लेकिन यह उनके दिमाग से नहीं निकलेगी। खासकर उन फिल्ममेकर्स के लिए यह एक डरावनी याद बन जाएगी, जो अब भी पुराने फॉर्मूलों—जैसे भारी VFX, महंगे सेट, आइटम सॉन्ग और हीरो की पूजा—पर भरोसा करते हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि आदित्य धर की फिल्म ने पूरी इंडस्ट्री को मजबूर कर दिया है कि वे अपनी फिल्मों की तुलना खूबसूरत और दमदार धुरंधर से करें।
