Ram Charan Instagram Followers: साउथ की फिल्मों के स्टार कोनिडेला राम चरण तेजा जिन्हें राम चरण (Ram Charan) के नाम से भी जाना जाता है, इस समय रामचरण देश के कुछ सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग वाले एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। फेमस तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने शानदार एक्टिंग स्किल्स के साथ इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई हुई है। एक एक्टर होने के नाते रामचरण के सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फैंस मौजूद हैं।
साल 2007 में रामचरण में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि अपनी दूसरी फिल्म ‘मगधीरा’ के साथ रामचरण ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था यह फिल्म साल 2013 तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई थी।
इंस्टाग्राम पर तेजी से बढ़ी फैन फॉलोइंग
इसके अलावा, अभिनेता रामचरण इस समय इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं क्योंकि वह इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स पूरे करने वाले सबसे तेज व्यक्ति बन गए हैं। इसके साथ ही राम चरण ने सुपरस्टार प्रभास के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है जिनके फिलहाल 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
राम चरण ने जुलाई 2019 में इंस्टाग्राम पर अपनी शुरुआत की थी और पहली इंस्टाग्राम पोस्ट अपनी मां को समर्पित की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक प्यारा कोलाज शेयर किया था।
इस साल की सुपरहिट फिल्म में शामिल
सुपरस्टार रामचरण इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR में देखने को मिले थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की बात करें तो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस समय भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म है जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर नॉमिनेशन की रेस में शामिल होकर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना ली है। हाल ही में, राम चरण को एयरपोर्ट पर देखा गया था जब वह RRR के प्रमोशन के लिए जापान जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी और उनका पेट डॉग राइम भी नजर आया था।
