बॉलीवुड

Ram Charan ने RC15 की पूरी टीम के साथ Kiara Advani-Sidharth Malhotra को दिया सरप्राइज, देखें Video

Ram Charan sent wishes to Kiara-Sidharth: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के साथ 7 फरवरी के दिन शादी रचाई थी। कियारा आडवाणी के को-स्टार राम चरण ने उन्हें शादी के मौके पर शुभकामनाएं भेजी हैं। कियारा-राम चरण की आरसी 15 की पूरी टीम इस बधाई वीडियो में देखी जा सकती है।

Image

Ram Charan ने RC15 की पूरी टीम के साथ Kiara Advani-Sidharth Malhotra को दिया सरप्राइज, देखें Video

Ram Charan sent wishes to Kiara-Sidharth: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने 7 फरवरी के दिन अपनी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ शादी रचाई थी। सिद्धार्त और कियारा काफी लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। बीते दिन इन दोनों ने मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन रखा था, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब पहुंचे थे। जो सितारे सिड-कियारा के वेडिंग रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इन दोनों को बधाई दी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, क्योंकि वो इन दिनों अपनी नई फिल्म आरसी 15 की शूटिंग में व्यस्त हैं। मूवी का डायरेक्शन शंकर कर रहे हैं। राम चरण की आरसी 15 में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी। राम चरण ने फिल्म आरसी 15 के सेट से एक प्यारा सा वीडियो बनाकर कियारा-सिद्धार्थ को शादी की बधाई दी है, जिसमें आरसी 15 की पूरी स्टारकास्ट दिखाई दे रही है। आप राम चरण का ये वीडियो नीचे देख सकते हैं:

12 फरवरी को सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में पहुंची बॉलीवुड इंडस्ट्री

अदाकारा कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में 12 फरवरी के दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। अजय देवगन, काजोल, करीना कपूर खान, आदित्य रॉय कपूर, मीरा राजपूत, आलिया भट्ट, नीतू कपूर और करण जौहर जैसे सितारे खास रहे, जिन्होंने मीडिया को जमकर पोज दिए। इन सितारों ने कियारा-सिड पर जमकर प्यार बरसाया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इंटरनेट पर इस वक्त सिड-कियारा के रिसेप्शन के वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें ये दोनों जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

रिसेप्शन के बाद जल्द ही हनीमून जाएंगे सिड-कियारा

अदाकारा कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा रिसेप्शन निपटाने के बाद जल्द ही हनीमून पर निकलेंगे। बताया जा रहा है कि ये कपल जल्द ही मालदीव के लिए रवाना होगा, जहां ये रोमांटिक पल बिताएगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article